एक आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के नंदगांव ढाबे से चोरी हुई थी कार, फरार साथी की तलाश जारी
सुल्तानपुर। चांदा थाना पुलिस ने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे से चोरी हुई वैगनआर कार को महज तीन दिन के भीतर बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई की रात वाराणसी-प्रयागराज हाईवे स्थित नंदगांव ढाबे से वैगनआर कार (यूपी 51 एएच 6014) चोरी हो गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मदारडीह गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास छापेमारी कर चोरी की कार बरामद कर ली।
कार के साथ मौके से कमलेश निषाद, निवासी मदारडीह, को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि वाहन चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए चोरी की कार बरामद कर ली गई है। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#SultanpurNews, #BreakingNews, #CarTheft, #ChandaPolice, #WagonR, #HighwayCrime, #UttarPradeshPolice, #CrimeNews








