सीएम धामी से मिले अनुपम खेर व प्रसून जोशी, फ़िल्म निर्माण सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Akhand Pratap Singh
Akhand Pratap Singh

न्यूज Now ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भेंट की। उन्होने प्रदेश में फिल्म निर्माण एवं फिल्मांकन से संबंधित विभिन्न विषयों तथा प्रदेश में फिल्म निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं पर चर्चा की।

प्रसून जोशी ने राज्य की नई फिल्म नीति 2024 को फिल्मों को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताते हुए राज्य की फ़िल्म नीति के लिए मुख्यमंत्री पुष्क़र सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति से उत्तराखण्ड में फ़िल्मांकन के लिए और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में 2024 की फिल्म नीति को मंजूरी दिये जाने के बाद राज्य के पर्यटन स्थलों को देश दुनिया में नई पहचान मिलेगी। नई फिल्म नीति के तहत स्थानीय फिल्मों के लिए दो करोड़ रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। फिल्मांकन के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है ताकि फिल्म निर्माताओं को सुविधा हो। फिल्मों और ओटीटी की शूटिंग पर भी सब्सिडी दी जा रही है। सरकार द्वारा फिल्म उद्योग को उत्साहित करने के लिए कई अन्य योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे कलाकार अपनी प्रतिभा के बल पर फिल्म जगत में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें इसके भी प्रयास किए जा रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार फ़िल्म निर्माण से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। फ़िल्म निर्माण से राज्य में प्रत्यक्ष रोज़गार की नयी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही राज्य के पर्यटन को नयी मज़बूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नए शूटिंग डेस्टिनशनों को भी पर्यटन विभाग के सहयोग से चिन्हित कर उनको भी शूटिंग के लिए प्रचारित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भी प्रचार हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी 2024 से अभी तक उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के ऑनलाइन अनुमति सिंगल विंडो सिस्टम के द्वारा मात्र 8 महीनों में 150 से भी अधिक शूटिंग अनुमतियां प्रदान की गई हैं। उन्होने कहा की राज्य के संरक्षित वन क्षेत्र को छोड़कर उत्तराखण्ड सरकार के अधीन आने वाले विभाग फ़िल्म शूटिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लेंगे ऐसा फ़िल्म पालिसी में प्रावधान किया गया है। फ़िल्म पालिसी में उत्तराखंड के अनछुए शूटिंग डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने का भी प्रावधान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति 2024 में प्रादेशिक भाषा की फ़िल्मों के लिए फ़िल्म प्रोडक्शन पर प्रदेश में किए गये हुए व्यय का 50 प्रतिशत तक सब्सिडी या अधिकतम 2 करोड़ तक, और हिन्दी और भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में आने वाली भाषाओं के लिये फ़िल्म प्रोडक्शन पर प्रदेश में किए गये हुए व्यय का 30 प्रतिशत या अधिकतम 3 करोड़ तक के अनुदान प्राविधान किया गया है।

अभिनेता अनुपम खेर ने उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सरल शूटिंग अनुमति की प्रक्रिया को सराहते हुए, शूटिंग के लिए प्रदेश को संपूर्ण रूप से फ़िल्मकारों के लिए एक फ़िल्म फ्रेंडली डेस्टिनशन बताया। उन्होंने यहां फ़िल्म शूटिंग करना बाक़ी प्रदेशों की तुलना में बहुत ही सरल बताया, और स्थानीय लोगो द्वारा की गई सहायता को भी सराहा। उन्होंने नई फिल्म नीति को फ़िल्म निर्माताओं के अनुकूल बताया। अनुपम खेर ने ये भी कहा कि उत्तराखण्ड में पिछले कुछ समय से फ़िल्म और वेब सीरीज शूटिंग में तेज़ी आयी है। अभी हाल ही में “अनुपम खेर स्टूडियो” की फ़िल्म “तन्वी द ग्रेट” की शूटिंग भी उनके द्वारा लैंसडौन में की गई जो 36 दिनों में पूर्ण की गई।

इस अवसर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

Related News

सुल्तानपुर: प्राथमिक विद्यालय परिसर में जिम से लटका मिला अधेड़ का शव

पुलिस जांच में जुटी सुल्तानपुर। जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय परिसर में अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।…

By Amrit Ujala

उन्नाव: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला की हत्या

 शव नहर किनारे फेंका; तीन आरोपी गिरफ्तार उन्नाव। उन्नाव पुलिस ने बिहार थाना क्षेत्र में छह जुलाई को मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए…

By Amrit Ujala

उन्नाव: मायके में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

 पुलिस जांच में जुटी उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैननगर मोहल्ले में मायके में रह रही एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी…

By Amrit Ujala

उन्नाव: प्रेमी प्रॉपर्टी डीलर ने की महिला मित्र की हत्या

शव ठिकाने लगाने में दोस्त और स्टाफ नर्स ने दिया साथ उन्नाव/पाटन। उन्नाव पुलिस ने बिहार-मौरावां मार्ग पर मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए हत्या…

By Amrit Ujala

उन्नाव: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना किसानों की चिंता

 फसल बचाने के लिए मेड़ ऊंची करने में जुटे किसान परियर (उन्नाव)। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने परियर, सफीपुर और बांगरमऊ क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी…

By Amrit Ujala

उन्नाव: एससी-एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

हर संभव मदद का दिया भरोसा पुरवा (उन्नाव)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) आयोग के सदस्य एवं अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र कुंडे ने…

By Amrit Ujala

उन्नाव: तीन विद्यालयों के निरीक्षण में शिक्षक व प्रधानाचार्या अनुपस्थित

डीआईओएस ने रोका वेतन उन्नाव। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) सुनील दत्त ने शुक्रवार को जिले के तीन राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के…

By Amrit Ujala

उन्नाव: पेड़ से गिरकर घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

परिवार में मचा कोहराम बीघापुर (उन्नाव)। उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र में पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब…

By Amrit Ujala

unnao: दोस्त के घर संदिग्ध परिस्थितियों में ऑटो चालक की मौत

पोस्टमार्टम में हाथ पर मिले कट के निशान उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक 25 वर्षीय ऑटो चालक की दोस्त के घर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अचेत…

By Amrit Ujala

unnao: तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

मामा के घर रह रहा था मृतक सफीपुर (उन्नाव)। उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में तालाब में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के…