मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, CCTV बंद और बाउंसरों की तैनाती पर भड़के भाजपा MLC विशाल सिंह चंचल

amritujala
amritujala

अभिषेक कुमार सिंह

गाजीपुर। गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजन की बाउंसरों द्वारा कथित पिटाई का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के दूसरे दिन रविवार को भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज की कई गंभीर खामियों को उजागर करते हुए नाराजगी जताई और मामले से जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को अवगत कराने की बात कही।
एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने लखनऊ से ही जनपद के अधिकारियों और मेडिकल कॉलेज प्रशासन से बातचीत की थी, लेकिन प्राचार्य से हुई वार्ता से वह संतुष्ट नहीं हुए। इसी कारण वह स्वयं गाजीपुर पहुंचकर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने आए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड और अन्य संवेदनशील स्थानों पर केवल जरूरतमंद व्यक्तियों की ही मौजूदगी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी मेडिकल कॉलेज में बाउंसरों की तैनाती नियमावली के अनुरूप नहीं है। ऐसे में आखिर किस परिस्थिति में बाउंसर रखे गए और उन्होंने मरीज के परिजन के साथ मारपीट क्यों की, इसकी निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
एमएलसी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में लगाए गए कई सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे, जो सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की भी भारी कमी पाई गई। उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर वातावरण मिलना चाहिए, लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक है।
उन्होंने डॉक्टरों की उपस्थिति व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। एमएलसी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के आने की एंट्री तो दर्ज होती है, लेकिन उनके जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं रहता। उन्होंने डॉक्टरों के “इन” और “आउट” दोनों का बायोमेट्रिक सिस्टम लागू करने की मांग की, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कौन डॉक्टर कब आया और कब गया।
भाजपा एमएलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा गाजीपुर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा मेडिकल कॉलेज के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक का बजट दिया गया है। ऐसे में यह सभी की जिम्मेदारी है कि वहां मौजूद कमियों को दूर कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाए।
इस पूरे मामले के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

FeedList
Advertisement

Related News

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…

By Amrit Ujala

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान आज

72 जिलों में 14.81 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इनमें पांच खंड स्नातक…

By Amrit Ujala

अनधिकृत मतदान पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी/चंदौली। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर एस. राजलिंगम ने अधिकारियों को सख्त…

By Amrit Ujala

बंथरा में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और 80 हजार रुपये चोरी

लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित बंथरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार के…