उन्नाव। विश्व योग दिवस के अवसर पर सहज योग ध्यान केंद्र, निर्मल प्रेम आश्रम, कब्बाखेड़ा (उन्नाव) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 57वीं एनसीसी बटालियन के लगभग 200 कैडेट्स को सहज योग के माध्यम से ध्यान और योग का अनुभव कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान 57वीं एनसीसी बटालियन के मेजर ने जनपद के जिला समन्वयक शिवनंदन सिंह सहित अन्य सहज योगियों को उनके योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सहज योग आत्म-साक्षात्कार एवं मानसिक शांति प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम है। युवा पीढ़ी को योग एवं ध्यान से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है।








