नगर निगम का ‘अमृत सेवा अभियान’ बना जनभागीदारी का उत्सव

Amrit Ujala
Amrit Ujala

पांच लाख से अधिक लोगों को मिली राहत

निर्जला एकादशी पर नगर निगम जयपुर की अनूठी पहल, 225 से अधिक अमृत सेवा स्टॉलों के माध्यम से आमजन, राहगीरों एवं जरूरतमंदों को वितरित किए गए शीतल पेय पदार्थ

(पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भवन, लालकोठी, टोंक रोड़, जयपुर)

जयपुर, 25 जून। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर नगर निगम जयपुर द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने तथा जनसेवा और जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शहरभर में अनूठी पहल ‘अमृत सेवा अभियान’ आयोजित किया गया। इसके तहत शहरभर में 225 से अधिक स्टॉल लगाए गए। निगम मुख्यालय सहित सभी जोनों में भी स्टॉल लगाकर आमजन को शरबत, छाछ, लस्सी, आइसक्रीम आदि का वितरण किया गया। इस अभियान में आमजन, सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और अपने स्तर पर स्टॉल लगाए। अभियान में शामिल सभी प्रतिभागियों को स्टॉल पर स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरे के उचित पृथक्करण के लिए भी निर्देश दिए गए।

इस अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आमजन का भी भरपूर सहयोग मिला। प्रातः 10 बजे नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नगर निगम जयपुर मुख्यालय से अमृत सेवा अभियान का शुभारंभ किया तथा आमजन को छाछ, लस्सी और शरबत जैसे शीतल पेय पदार्थ वितरित किए। श्री खर्रा ने अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की परिकल्पना को नगर निगम ने इस अभियान के माध्यम से साकार किया है।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त वे. सरवणे, जिला कलेक्टर संदेश नायक, नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा, अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र कुमार बंसल सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। मालवीय नगर जोन द्वारा लगाए गए स्टॉल का उद्घाटन विधायक कालीचरण सर्राफ ने किया तथा आमजन को शरबत, लस्सी और छाछ वितरित की। वहीं सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी अमृत सेवा स्टॉलों का शुभारंभ कर आमजन को शीतल पेय पदार्थ वितरित किए।

नगर निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त आयुक्त ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आमजन को शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। अभियान के माध्यम से अमृत सेवा के साथ-साथ ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश भी दिया गया। आयुक्त सबसे पहले मोती डूंगरी स्थित मालवीय नगर जोन के स्टॉल पर पहुंचे, जहां उन्होंने आमजन को छाछ और शरबत वितरित करने के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा शहर को स्वच्छ रखने के लिए समझाइश दी। इसके बाद उन्होंने बड़ी चौपड़, गोविंद देवजी मंदिर, रेलवे स्टेशन, चौमू पुलिया, 200 फीट बाईपास तथा वैशाली नगर जोन स्थित संजय नगर कच्ची बस्ती में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।

अमृत सेवा अभियान के तहत शहरभर में 225 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जिन पर पांच लाख से अधिक आमजन, राहगीरों एवं जरूरतमंदों को शरबत, छाछ, लस्सी तथा अन्य पेय पदार्थ वितरित किए गए। इन सभी स्टॉलों की विशेषता यह रही कि भारी भीड़ के बावजूद कहीं भी कचरा फैला हुआ दिखाई नहीं दिया। सभी सफाई कर्मचारी अलर्ट मोड पर रहे तथा प्रत्येक स्टॉल पर गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखे गए थे। आमजन ने भी कचरे को इधर-उधर न फेंककर निर्धारित डस्टबिन में ही डाला। जहां कहीं भी कचरा दिखाई दिया, वहां सफाई कर्मचारियों ने तत्काल सफाई कर स्थल को स्वच्छ किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याण की भावना को साकार करने के उद्देश्य से पांच कच्ची बस्तियों में भी निगम द्वारा विशेष अमृत सेवा स्टॉल लगाए गए। इनमें सिंधी पंचायती स्कूल के पास (किशनपोल जोन), जवाहर नगर कच्ची बस्ती, सामुदायिक भवन इंदिरा नगर कच्ची बस्ती (जगतपुरा जोन) तथा आलू फैक्ट्री के पीछे कठपुतली नगर (मालवीय नगर जोन) सहित अन्य स्थान शामिल रहे।

संजय नगर सहित पांच कच्ची बस्तियों में लगाए गए अमृत सेवा स्टॉलों के लिए स्थानीय लोगों ने नगर निगम का आभार व्यक्त किया। भीषण गर्मी को देखते हुए नागरिकों, राहगीरों एवं जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए। अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा निगम अधिकारियों-कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

नगर निगम प्रशासन ने कहा कि निर्जला एकादशी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, परोपकार और जनकल्याण का संदेश देने वाला अवसर भी है। निगम द्वारा नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर आमजन से जल संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की भी अपील की गई। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने सेवा गतिविधियों में भाग लेकर सामाजिक सहभागिता का परिचय दिया।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…