स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर डीएम सख्त

Amrit Ujala
Amrit Ujala

टेली कंसल्टेंसी और टीकाकरण में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अंतिम व्यक्ति तक बेहतर इलाज पहुंचाना प्राथमिकता : डीएम

महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं स्वास्थ्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी अधिकारी योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें।

टेली कंसल्टेंसी और टीकाकरण पर विशेष जोर

बैठक में जिलाधिकारी ने टेली कंसल्टेंसी, नियमित टीकाकरण तथा गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह उपलब्ध कराने के लिए टेली कंसल्टेंसी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाया जाए।

जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी टीकाकरण से वंचित न रह जाए।

एनसीडी स्क्रीनिंग की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

एनसीडी स्क्रीनिंग की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि केवल आंकड़ों की पूर्ति करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्क्रीनिंग की गुणवत्ता और उसका वास्तविक प्रभाव भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर समेत अन्य गैर-संचारी रोगों के संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर समुचित उपचार शुरू कराने के निर्देश दिए।

साथ ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने विभागीय समन्वय एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने जिले की स्वास्थ्य संबंधी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आश्वस्त किया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. द्विवेदी, डॉ. ए.वी. त्रिपाठी सहित सभी ब्लॉकों के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…