ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, टक्कर के बाद धधक उठे वाहन

Amrit Ujala
Amrit Ujala

उन्नाव दुर्घटना: दमकल ने पाया काबू, तीन घायल

उन्नाव। जिले के चकलवंसी-संडीला मार्ग पर झपकी आने के कारण डंपर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और वे जलकर राख हो गए। हालांकि समय रहते तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में चकलवंसी-संडीला मार्ग पर अजमतनगर गांव के पास शनिवार सुबह करीब तीन बजे ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक और एक क्लीनर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को बुलाया, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

बाराबंकी जिले के देवाक्षेत्र थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव निवासी डंपर चालक रविकांत पुत्र बृजकिशोर और देवा कस्बे के कचरान मोहल्ले निवासी क्लीनर अमित यादव पुत्र संतराम ने बताया कि वे उरई से मौरंग लेकर शुक्रवार रात बाराबंकी जा रहे थे। चकलवंसी-संडीला मार्ग पर अजमतनगर गांव के पास सामने से आ रहे कोल्ड ड्रिंक से लदे ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहनों में फंसे चालक व क्लीनर को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में डंपर चालक रविकांत, क्लीनर अमित यादव तथा हरदोई जिले के मोबिनाबाद चौराहा निवासी ट्रक चालक अदनान पुत्र राजीव उर्फ रज्जन घायल हो गए।

अदनान ने बताया कि वह कोल्ड ड्रिंक लेकर कोंच जा रहा था। घायल रविकांत और अमित यादव को सफीपुर सीएचसी तथा अदनान को मियागंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को छुट्टी दे दी।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण दुर्घटना होने की बात सामने आई है। सभी घायलों की हालत में सुधार है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…