गलत खाते में ट्रांसफर हुई रकम साइबर हेल्प डेस्क की पहल पर हुई वापस
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत महुली थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 3,900 रुपये वापस कराए।
पुलिस के अनुसार, नाथनगर निवासी राजेश कुमार ने 16 जून को ऑनलाइन लेनदेन के दौरान गलत मोबाइल नंबर दर्ज होने से 3,900 रुपये दूसरे खाते में भेज दिए थे। 22 जून को उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल और महुली थाना की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बैंक और तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर राजेश कुमार ने संतकबीरनगर पुलिस का आभार जताया।
पुलिस की अपील
ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी और बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें।
किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।








