21वीं सदी में प्रकृति का सर्वोत्तम निर्माण हैं अखिलेश यादवः मनोज काका
जन्मदिन की पूर्व संध्या में 12 समाजवादियों ने ब्लड बैंक में किया रक्तदान
चंदौली। सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व युवा नेताओं ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रक्तदान एवं पौधदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक चंदौली में किया। इस दौरान सपा प्रवक्ता समेत 12 समाजवादी साथियों ने रक्तदान कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही समाजवाद को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस दौरान सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 21वीं सदी में प्रकृति के सर्वोत्तम निर्माण है। वे देश के संवैधानिक समाजवाद, बहुजनों व प्रगतिशील सोच के नायक हैं। ऐसी शख्सियत के जन्मोत्सव को यादगार व सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का यह प्रयास हम सभी समाजवादी साथियों के द्वारा मिल किया गया है। आज युवाओं ने रक्तदान कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की है ताकि वह पुनः सत्ता में लौटकर जनकल्याण की दिशा में काम करें। कहा कि आज सपा की सरकार नहीं है। बावजूद इसके समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान व पौधदान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए जन सरोकार से जुड़ने का काम किया है। वहीं भाजपा सरकार सत्ता में होने के बावजूद जनता व जनहित के मुद्दे से कोसों दूर है। ब्लड बैंक में आयोजित कैंप में एक-एक कर 12 समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रक्तदान किया। वहीं कुछ ने रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण भी कराया। इसके उपरांत सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर व प्रवक्ता मनोज सिंह काका की अगुवाई में कैम्प में आए लोगों के बीच पौधदान का पावन कार्य भी किया गया है। इस अवसर पर चंद्रशेखर यादव, संजय सोनकर, अजीत यादव, नीलेश, अक्षय, नागेश आदि उपस्थित रहे।








