अमृत उजाला
Friday, Jul 10, 2026 07:45
Sign In
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
        • लखनऊ
        • आगरा
        • कानपुर
        • अलीगढ
        • वाराणसी
        • मथुरा
        • प्रयागराज
        • मेरठ
        • गोरखपुर
        • बरेली
        • नोएडा
        • अयोध्या
        • गाजियाबाद
        • मुरादाबाद
        • View All Cities
          • आगरा
          • अलीगढ
          • अम्बेडकर नगर
          • अमेठी
          • अमरोहा
          • औरैया
          • अयोध्या
          • आज़मगढ़
          • बागपत
          • बहराइच
          • बलिया
          • बलरामपुर
          • बांदा
          • बाराबंकी
          • बरेली
          • बस्ती
          • भदोही
          • बिजनौर
          • बदायूं
          • बुलंदशहर
          • चंदौली
          • चित्रकूट
          • देवरिया
          • एटा
          • इटावा
          • फर्रुखाबाद
          • फतेहपुर
          • फिरोजाबाद
          • गाजियाबाद
          • ग़ाज़ीपुर
          • गोंडा
          • गोरखपुर
          • हमीरपुर
          • हापुड़
          • हरदोई
          • हाथरस
          • जालौन
          • जौनपुर
          • झांसी
          • कन्नौज
          • कानपुर
          • कासगंज
          • कौशाम्बी
          • खेरी
          • कुशीनगर
          • ललितपुर
          • लखनऊ
          • महाराजगंज
          • महोबा
          • मैनपुरी
          • मथुरा
          • मऊ
          • मेरठ
          • मिर्जापुर
          • मुरादाबाद
          • मुज़फ्फरनगर
          • नोएडा
          • पीलीभीत
          • प्रतापगढ़
          • प्रयागराज
          • रायबरेली
          • रामपुर
          • सहारनपुर
          • सम्भल
          • संत कबीर नगर
          • शाहजहांपुर
          • शामली
          • श्रावस्ती
          • सिद्धार्थनगर
          • सीतापुर
          • सोनभद्र
          • सुल्तानपुर
          • उन्नाव
          • वाराणसी
        • Hide All Cities
  • देश
  • राजनीति
  • स्पॉटलाइट
  • खेल
  • विदेश
  • क्राइम
  • हैल्थ
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification
Font ResizerAa
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • वाराणसी
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • नोएडा
    • गाजियाबाद
    • आगरा
    • अलीगढ
    • मथुरा
    • मेरठ
    • बरेली
    • अयोध्या
    • मुरादाबाद
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • स्पॉटलाइट
  • राजनीति
  • क्राइम
  • हैल्थ
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • टेक्नोलॉजी
अमृत उजाला
Friday, Jul 10, 2026 07:45
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • वाराणसी
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • नोएडा
    • गाजियाबाद
    • आगरा
    • अलीगढ
    • मथुरा
    • मेरठ
    • बरेली
    • अयोध्या
    • मुरादाबाद
    • आज़मगढ़
    • अम्बेडकर नगर
    • अमेठी
    • अमरोहा
    • औरैया
    • बागपत
    • बहराइच
    • बलिया
    • बलरामपुर
    • बांदा
    • बाराबंकी
    • बस्ती
    • भदोही
    • बिजनौर
    • बदायूं
    • बुलंदशहर
    • चंदौली
    • चित्रकूट
    • देवरिया
    • एटा
    • इटावा
    • फर्रुखाबाद
    • फतेहपुर
    • फिरोजाबाद
    • गौतम बुद्ध नगर
    • ग़ाज़ीपुर
    • गोंडा
    • हमीरपुर
    • हापुड़
    • हरदोई
    • हाथरस
    • जालौन
    • जौनपुर
    • झांसी
    • कन्नौज
    • कासगंज
    • कौशाम्बी
    • खेरी
    • कुशीनगर
    • ललितपुर
    • महाराजगंज
    • महोबा
    • मैनपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मुज़फ्फरनगर
    • पीलीभीत
    • प्रतापगढ़
    • रायबरेली
    • रामपुर
    • सहारनपुर
    • सम्भल
    • संत कबीर नगर
    • शाहजहांपुर
    • शामली
    • श्रावस्ती
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सोनभद्र
    • सुल्तानपुर
    • उन्नाव
  • देश
  • राजनीति
  • स्पॉटलाइट
  • खेल
  • विदेश
  • क्राइम
  • हैल्थ
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
        • लखनऊ
        • आगरा
        • कानपुर
        • अलीगढ
        • वाराणसी
        • मथुरा
        • प्रयागराज
        • मेरठ
        • गोरखपुर
        • बरेली
        • नोएडा
        • अयोध्या
        • गाजियाबाद
        • मुरादाबाद
        • View All Cities
          • आगरा
          • अलीगढ
          • अम्बेडकर नगर
          • अमेठी
          • अमरोहा
          • औरैया
          • अयोध्या
          • आज़मगढ़
          • बागपत
          • बहराइच
          • बलिया
          • बलरामपुर
          • बांदा
          • बाराबंकी
          • बरेली
          • बस्ती
          • भदोही
          • बिजनौर
          • बदायूं
          • बुलंदशहर
          • चंदौली
          • चित्रकूट
          • देवरिया
          • एटा
          • इटावा
          • फर्रुखाबाद
          • फतेहपुर
          • फिरोजाबाद
          • गाजियाबाद
          • ग़ाज़ीपुर
          • गोंडा
          • गोरखपुर
          • हमीरपुर
          • हापुड़
          • हरदोई
          • हाथरस
          • जालौन
          • जौनपुर
          • झांसी
          • कन्नौज
          • कानपुर
          • कासगंज
          • कौशाम्बी
          • खेरी
          • कुशीनगर
          • ललितपुर
          • लखनऊ
          • महाराजगंज
          • महोबा
          • मैनपुरी
          • मथुरा
          • मऊ
          • मेरठ
          • मिर्जापुर
          • मुरादाबाद
          • मुज़फ्फरनगर
          • नोएडा
          • पीलीभीत
          • प्रतापगढ़
          • प्रयागराज
          • रायबरेली
          • रामपुर
          • सहारनपुर
          • सम्भल
          • संत कबीर नगर
          • शाहजहांपुर
          • शामली
          • श्रावस्ती
          • सिद्धार्थनगर
          • सीतापुर
          • सोनभद्र
          • सुल्तानपुर
          • उन्नाव
          • वाराणसी
        • Hide All Cities
  • देश
  • राजनीति
  • स्पॉटलाइट
  • खेल
  • विदेश
  • क्राइम
  • हैल्थ
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > उत्तर प्रदेश > अमेठी > इन्हौना-शुक्ल बाजार मार्ग पर जंगली झाड़ियों का कब्जा
अमेठीउत्तर प्रदेश

इन्हौना-शुक्ल बाजार मार्ग पर जंगली झाड़ियों का कब्जा

Amrit Ujala
Last updated: July 2, 2026 8:54 pm
Amrit Ujala 1 week पहले
Share
SHARE

 राहगीरों की बढ़ी परेशानी

सड़क किनारे उगी कांटेदार झाड़ियों से दुर्घटना का खतरा, स्थानीय लोगों ने जल्द सफाई की उठाई मांग

अमेठी। जिले के इन्हौना चौराहे से शुक्ल बाजार-रीछघाट वाया रूदौली मार्ग पर सड़क किनारे उगी जंगली बबूल, प्रोसोपिस (विलायती बबूल) और कांटेदार झाड़ियां राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं। झाड़ियों के सड़क तक फैल जाने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।

बेनीगंज निवासी युवा समाजसेवी शिरीष गुप्ता ने बताया कि सड़क किनारे उगी झाड़ियां और पेड़ों की टहनियां दोपहिया वाहन चालकों के लिए सबसे अधिक खतरनाक साबित हो रही हैं। कई बार बाइक सवार इनसे टकराकर घायल हो चुके हैं। उनका कहना है कि रात के समय दृश्यता कम होने से खतरा और बढ़ जाता है।

ई-रिक्शा चालक दीपू और सराय गोपी के प्रधान जसवंत मौर्य ने बताया कि झाड़ियों के कारण छोटे वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से सड़क किनारे की झाड़ियों की तत्काल कटाई कराने की मांग की।

वहीं, दलसरैया निवासी रियाज अहमद (गुड्डू), बेनीगंज के रामकुमार यादव तथा चिरैया के प्रधान संतोष कुमार सिंह चौहान ने कहा कि इसी मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या आते-जाते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति और झाड़ियां यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गई हैं।

जिला पंचायत सदस्य विकास यादव ने बताया कि इन्हौना-शुक्ल बाजार-रूदौली मार्ग अयोध्या जाने वाले प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल है। सड़क की पटरियों पर उगी जंगली घास और झाड़ियों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द सफाई कराने की मांग की।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अमेठी के जूनियर इंजीनियर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सागर मौर्य ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए उनका प्रतिनिधिमंडल जल्द ही संबंधित उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेगा।

You Might Also Like

योगी सेना (भारत) के राष्ट्रीय अधिवेशन में गौरव वर्मा बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: एलडीए ने अवैध निर्माण पर फैसला सुरक्षित रखा

प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट सख्त

देवी गीतों पर पूरी रात झूमते रहे श्रोता

सर्पदंश से किशोरी की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

TAGGED:#AmethiNews#AyodhyaRoute#BreakingNews#Inhauna#PWD#RoadSafety#ShuklaBazar#TrafficSafety#UttarPradeshNews
Previous Article अधिवक्ता पर हमले के आरोपी की दो दिन में गिरफ्तारी की मांग
Next Article अमृत उजाला - दिन भर विशेष पुरानी नियमावली से शिक्षक भर्ती की मांग

ताजा खबरें

योगी सेना (भारत) के राष्ट्रीय अधिवेशन में गौरव वर्मा बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

6 hours पहले

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: एलडीए ने अवैध निर्माण पर फैसला सुरक्षित रखा

6 hours पहले

प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट सख्त

7 hours पहले

देवी गीतों पर पूरी रात झूमते रहे श्रोता

7 hours पहले

सर्पदंश से किशोरी की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

7 hours पहले

रामग्राम (कन्हैया बाबा स्थल) के वैज्ञानिक उत्खनन को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

7 hours पहले

होटल गंगा फ्यूजन से चोरी के दो लैपटॉप समेत आरोपी और उसकी पत्नी गिरफ्तार

7 hours पहले

काशीराम कॉलोनी में चला सत्यापन अभियान, अपात्रों के आवास प्रशासन ने किए सील

7 hours पहले

तेज़ बारिश से पुन्हेरा माइनर की पटरी कटी, फसले जल मग्न।

7 hours पहले

करोड़ों की ऑनलाइन ठगी का आरोप, न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित

7 hours पहले
Advertisement

Get Connected with us on social networks

X-twitter Threads

Popular Categories

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • स्पॉटलाइट
  • खेल
  • विदेश
  • क्राइम
  • हैल्थ
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी

Download APP

  • Advertise with us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Contact us
आभार एवं धन्यवाद!
अमृत उजाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के सफल शुभारंभ के अवसर पर मैं उन सभी सम्मानित अतिथियों, शुभचिंतकों, सहयोगियों, पत्रकार साथियों, विज्ञापनदाताओं एवं पाठकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपने स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं से हमें प्रेरित किया।

आपके सहयोग और समर्थन ने हमारे इस नए प्रयास को शक्ति प्रदान की है। हमारा संकल्प है कि हम निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को सबसे पहले और सबसे बेहतर तरीके से आप तक पहुँचाते रहेंगे।

आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

सादर,
डॉ. अखंड प्रताप सिंह
एडिटर इन चीफ एवं सीईओ
अमृत उजाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
“अब सच की रोशनी, हर जिले में”

डॉ. अखंड प्रताप सिंह

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?