लखनऊ एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दोनों उपमुख्यमंत्रियों और प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने किया स्वागत।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे और उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका जोरदार स्वागत किया।
नितिन नवीन का यह उत्तर प्रदेश का पहला आधिकारिक दौरा माना जा रहा है। उनके इस दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों, पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं होने की संभावना है।








