फिरौती की साजिश में मासूम की हत्या: किराएदार ने छह वर्षीय अंशुमान को मारकर खंडहर में छिपाया शव

Amrit Ujala
Amrit Ujala

गोरखपुर में छह वर्षीय बच्चे के अपहरण का दर्दनाक अंत, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज; आरोपी गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

गोरखपुर। सहजनवा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड-9 पिपरा नई कॉलोनी से लापता छह वर्षीय अंशुमान सिंह की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मकान में किराए पर रहने वाले आरोपी कल्पेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में फिरौती के लिए बच्चे के अपहरण की साजिश रचने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि करीब एक माह पहले उसकी नौकरी छूट गई थी और आर्थिक तंगी के चलते उसने मासूम का अपहरण कर उसके पिता से फिरौती वसूलने की योजना बनाई। वह बच्चे को बहला-फुसलाकर वार्ड-10 स्थित लुचुई रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक बंद मकान के पीछे बने खंडहरनुमा कमरे में ले गया। वहां बच्चे के हाथ-पैर बांधने के दौरान उसका सिर दीवार से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी शव वहीं छोड़कर फरार हो गया।

मृतक अंशुमान सिंह, पिपरा नई कॉलोनी निवासी विनय सिंह उर्फ कन्हैया का छह वर्षीय पुत्र था और यूकेजी का छात्र था। गुरुवार शाम करीब पांच बजे वह घर से फुल्की खाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद वह दोबारा बाहर गया, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी, जिस पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने रातभर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और डॉग स्क्वॉयड की मदद से जांच की। एक मैरिज हॉल के बाहर लगे कैमरे में अंशुमान आरोपी कल्पेश के साथ जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर शुक्रवार को खंडहर से मासूम का शव बरामद कर लिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कल्पेश मूल रूप से संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा क्षेत्र का निवासी है। वह पहले गीडा की एक फैक्टरी में काम करता था, लेकिन करीब एक माह पहले नौकरी छूटने के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहा था। प्रेम विवाह के बाद वह सहजनवा में रह रहा था और 26 मई से मृतक के पिता के मकान में किराएदार के रूप में रह रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ बढ़ने के कारण प्रशासन ने एंबुलेंस के बजाय ऑटो से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपी ने फिरौती के लिए अपहरण की साजिश रचने और पूछताछ में घटना स्वीकार करने की बात कही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

#Gorakhpur, #Sahjanwa, #CrimeNews, #Kidnapping, #MurderCase, #UPPolice, #BreakingNews, #ChildCrime

FeedList
Advertisement

Related News

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…