83 वर्ष की आयु में लखनऊ के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस, चार बार रहे विधायक और लोकतंत्र रक्षक सेनानी के रूप में बनाई पहचान
अमेठी/गौरीगंज। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के चार बार विधायक रहे वरिष्ठ नेता, लोकतंत्र रक्षक सेनानी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व प्रचारक दादा तेजभान सिंह का निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। उन्होंने लखनऊ स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।
दादा तेजभान सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया और गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व किया। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने जनसेवा, संगठन क्षमता और सादगीपूर्ण जीवनशैली के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई।
उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और जनसामान्य में शोक की लहर दौड़ गई। समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।








