सुल्तानपुर:कहते हैं “अंधेर नगरी, चौपट राजा”—कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जहाँ पार न्याय के रखवाले ही डराने में लग गए हैं। ग्राम पट्टी जलालपुर के रहने वाले बुजुर्ग राम सुभाग का आरोप है कि उन्हें दोस्तपुर थाने बुलाया गया और एक कमरे में बंद कर सीधे सौदेबाजी शुरू कर दी गई।
सिपाहियों ने उनसे कहा कि उनका कोई वीडियो वायरल हो गया है और मामला रफा-दफा करने के लिए 1 लाख रुपये देने होंगे। कमाल की बात यह है कि “न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी” की तर्ज पर बुजुर्ग को न तो वो कथित वीडियो दिखाया गया और न ही कोई रिपोर्ट। अब पीड़ित बुजुर्ग ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। सवाल यही उठता है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो आम आदमी कहाँ जाए? मामले में क्षेत्राधिकारी विनय कुमार गौतम ने जांच का दिए निर्देश।








