मौरावां। पुरवा तहसील प्रशासन के साथ संयुक्त टीम ने सोमवार को कस्बा मौरावां सहित ग्रामीण क्षेत्र में संचालित निजी कोचिंग संस्थानों व लाइब्रेरी की जांच की। इस दौरान बिना पंजीकरण के चल रही चेतना लाइब्रेरी को चेतावनी देते हुए नोटिस भी दिया।
सोमवार को नायब तहसीलदार भारत सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड के सरदार खान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पुरवा की शिक्षिका सारिका, बिजली निगम के प्रदीप कुमार व रमेश रावत व बीईओ पुरवा शिवा शुक्ला ने पुलिस बल के साथ कस्बा मौरावां सहित हिलौली व अकोहरी में संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच पड़ताल की। टीमें 12 से अधिक संस्थानों की जांच की। नायब तहसीलदार भरत सिंह ने बताया कि हिलौली स्थित चेतना लाइब्रेरी अपेक्षित सुधारों के लिए चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया गया है।








