रुदौली,अयोध्या ! नगर क्षेत्र में बढ़ती यातायात अव्यवस्था और लगातार लग रहे जाम से परेशान नागरिकों ने ई-रिक्शाओं के संचालन के लिए निर्धारित रूट व्यवस्था लागू किए जाने की मांग उठाई है इस संबंध तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर नगर में ई-रिक्शाओं के लिए स्थायी रूट तय करने तथा उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने मांग की गई है शिकायत में कहा गया है कि वर्तमान में नगर में ई-रिक्शाओं का संचालन बिना किसी निर्धारित रूट व्यवस्था के किया जा रहा है।
जबकि पूर्व में रूट निर्धारण किया जा चुका था लेकिन उसे कभी प्रभावी रूप से लागू नहीं कराया गया।परिणाम स्वरूप मुख्य बाजारों, प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है बताया गया कि ई-रिक्शाओं के अनियंत्रित संचालन और एक ही मार्ग पर अत्यधिक संख्या में वाहनों के आवागमन के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है इससे आम नागरिकों विद्यार्थियों, व्यापारियों, मरीजों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जाम के कारण एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी समय पर नहीं पहुंच पातीं, जिससे गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है।प्रार्थना पत्र में प्रशासन से मांग की गई है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र में ई-रिक्शाओं के संचालन के लिए व्यवस्थित रूट निर्धारित किए जाएं, आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं तथा संबंधित विभाग को इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए जाएं नागरिकों का कहना है कि यदि निर्धारित रूट व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू कर दी जाए तो नगर में जाम की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है और यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु एवं सुरक्षित बन सकेगी इस संबध में कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि नगर पालिका द्वारा द्वारा रूट निर्धारण किया जाना है जल्द ही संपर्क स्थापित कर समस्या का समाधान कराया जाएगा








