ग्राम सभा चिरैया में लगवाएं 1800 विभिन्न प्रकार के पौधे ।
एसपी सिंह ब्यूरो चीफ
इन्हौना अमेठी। 12 जुलाई दिन रविवार को वृक्षारोपण महाअभियान के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत चिरैया के प्रधान संतोष कुमार सिंह ने चकडोमा गांव के अमृत सरोवर सहित संपूर्ण ग्राम पंचायत में में एक पेड़ मां के नाम 1800 विभिन्न प्रजाति जैसे अमरूद, आंवला, आम, यूकिलिपटस आदि पौधे लगवा कर वृक्षारोपण का संदेश दिया, तथा आम जनमानस को वृक्ष लगाने व उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया प्रधान संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में तकनीकी सहायक बाल कृष्ण, पंचायत सचिव दीपक राजपूत, पंचायत मित्र परमेश्वर, पंचायत सहायक वन्दना यादव, संदीप कुमार, राम प्रताप, राधेश्याम रावत, देवता, शिवपाल यादव, महादेव यादव, मासूक अहमद, राम धीरज यादव, सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे । इसी कड़ी में सराय गोपी ग्राम पंचायत में स्थित अमृत सरोवर पर लगभग 1200 वृक्षों का प्रधान जसवंत मौर्य की देखरेख में वृक्षारोपण किया गया ग्राम प्रधान जसवंत मौर्य ने बताया कि कुल 1800वृक्ष रोपित किए गए इस मौके पर पंचायत मित्र सुशील कुमार गुप्ता, राजेंद्र मौर्य, रौनक सिंह अमित जायसवाल राजेश कुमार, माताफेर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








