अयोध्या। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में विक्रमजोत क्षेत्र के पटकापुर में ‘विशाल मोटर्स’ के नए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, संतों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक अजय सिंह ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए प्रदूषण कम करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी विकल्प हैं।
विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील भी की।
समारोह में मौजूद बाबा संजय दास ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और ईंधन संकट को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि ईवी वाहन न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि आम लोगों के लिए किफायती भी साबित हो सकते हैं। उन्होंने नए प्रतिष्ठान की सफलता और निरंतर प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम में अयोध्या के आनंद सिंह और हेमंत दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस नई पहल की सराहना करते हुए संचालक विशाल सिंह को शुभकामनाएं दीं।
शोरूम संचालक विशाल सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विक्रमजोत क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम खुलने से स्थानीय लोगों को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल वाहनों की खरीद के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।








