15 जुलाई से जुलाई के आखिर तक ज्योतिष की नजर से कई बड़े ग्रह परिवर्तन होने वाले हैं। इस दौरान गुरु अस्त होंगे, सूर्य राशि बदलेंगे, मंगल नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और शनि वक्री हो जाएंगे। ज्योतिष में यह घटनाएं काफी अहम हैं।इन ग्रहों की बदली हुई चाल का असर सभी 12 राशियों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, परिवार और सेहत पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा।
15 जुलाई से देवगुरु बृहस्पति अस्त हो जाएंगे। ज्योतिष में गुरु ज्ञान, विवाह, संतान, शिक्षा और भाग्य का कारक है। गुरु के अस्त होने की अवधि में कई शुभ कार्यों को टालने की सलाह दी जाती है। इस दौरान कुछ राशियों को फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत है।
16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन हर महीने होता है, लेकिन इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग माना जाता है। किसी राशि को नौकरी में लाभ मिल सकता है तो किसी को खर्च और जिम्मेदारियां बढ़ने का सामना करना पड़ सकता है।
24 जुलाई को मंगल मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मंगल साहस, ऊर्जा, भूमि, संपत्ति और भाई-बहनों का कारक है। मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों के कामकाज और फैसलों पर असर देखने को मिल सकता है।
27 जुलाई से शनि वक्री चाल चलेंगे। शनि कर्म और न्याय का ग्रह है। जिन लोगों पर साढ़ेसाती या ढैया चल रही है, उनके लिए यह समय ज्यादा महत्वपूर्ण है। वक्री शनि का असर व्यक्ति की नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और जिम्मेदारियों पर दिखाई दे सकता है।
29 जुलाई को सूर्य और गुरु की युति बनेगी। ज्योतिष में इस युति को खास माना जाता है। इसका असर भी सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ सकता है। कुछ लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी।
किस राशि पर क्या असर पड़ सकता है?
मेष काम की रफ्तार बढ़ सकती है। कोई नया काम हाथ लग सकता है। खर्च भी बढ़ने के आसार हैं।
वृषभ पैसे से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। घर के कामों में समय देना पड़ सकता है।
मिथुन नौकरी करने वालों के लिए समय अहम रह सकता है। रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है।
कर्क इस दौरान सबसे ज्यादा नजर सूर्य के गोचर पर रहेगी। काम और परिवार, दोनों में बदलाव महसूस हो सकता है।
सिंह काम का बोझ बढ़ सकता है। खर्च भी पहले से ज्यादा रह सकता है। बेवजह की बहस से बचें।
कन्या मेहनत का नतीजा मिल सकता है। कमाई बढ़ाने का मौका भी सामने आ सकता है।
तुला नौकरी या कारोबार में कोई नई बात सामने आ सकती है। सोच-समझकर कदम उठाना ठीक रहेगा।
धनु पैसे के मामले में लापरवाही ठीक नहीं रहेगी। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले दोबारा सोच लें।
मकर शनि की चाल बदलने का असर इस राशि पर ज्यादा है। काम में देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें।
कुंभ काम का दबाव बढ़ सकता है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है।
मीन परिवार और काम, दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। खर्च पर भी नजर रखना जरूरी रहेगा।
ज्योतिर्विद आचार्य डॉ प्रीती पवन तिवारी
संस्थापक अध्यक्ष ज्योतिष सेवा संस्थान








