“सीएम योगी सही, मेरे बयान से किसी की भावना आहत हुई हो तो मांगता हूं माफी”

Amrit Ujala
Amrit Ujala

विवाद के बाद बदले बृजभूषण के सुर

हनुमानगढ़ी विवाद पर पूर्व सांसद ने दी सफाई, अधूरी जानकारी का हवाला देते हुए इतिहास संबंधी बयान भी लिया वापस
अयोध्या। हनुमानगढ़ी में नमाज और उसके इतिहास को लेकर दिए गए अपने विवादित बयानों के बाद पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा यू-टर्न लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रुख का समर्थन किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री योगी की बात पूरी तरह सही है और उनका कभी भी मुख्यमंत्री के बयान का विरोध करने का कोई उद्देश्य नहीं था। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।

मीडिया से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उनसे केवल यह पूछा गया था कि क्या हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी गई थी, जिस पर उन्होंने जवाब दिया था कि सीढ़ियों पर नमाज नहीं हुई। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए था कि चर्चा 52 बीघा परिसर या किसी संत के स्थान पर नमाज पढ़े जाने के दावे को लेकर भी रही है। उनका कहना है कि यदि उस समय पूरी बात सामने रखी जाती तो इतना बड़ा विवाद पैदा नहीं होता।
हनुमानगढ़ी के इतिहास को लेकर दिए गए अपने बयान पर भी उन्होंने सफाई दी। बृजभूषण ने माना कि उनका यह कहना कि हनुमानगढ़ी का निर्माण किसी मुस्लिम शासक ने कराया था, अधूरी जानकारी पर आधारित था। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी की धार्मिक परंपरा अत्यंत प्राचीन है और इसे किसी एक शासक या व्यक्ति के निर्माण से जोड़कर नहीं देखा जा सकता।
उन्होंने बताया कि इतिहास में नागा साधुओं ने हनुमानगढ़ी की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अनुसार, 18वीं शताब्दी में अवध के नवाब शुजाउद्दौला ने नागा साधुओं को 52 बीघा भूमि का पट्टा दिया था। बाद में इसी ऐतिहासिक तथ्य को इंटरनेट पर गलत तरीके से हनुमानगढ़ी के निर्माण से जोड़कर प्रस्तुत कर दिया गया, जिससे भ्रम की स्थिति बनी।
बृजभूषण शरण सिंह ने दोहराया कि वह जीवनभर सनातन परंपरा, साधु-संतों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के साथ खड़े रहे हैं और भविष्य में भी उनकी आस्था और प्रतिबद्धता उसी प्रकार बनी रहेगी। उनके इस बयान को हनुमानगढ़ी विवाद के बीच बड़ा राजनीतिक और धार्मिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर बन रहा खास योग, जानें कब से कब तक रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

Hartalika Teej 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस वर्ष हरितालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा। तृतीया तिथि…

By Amrit Ujala

योगी ने याद किया मोदी का गुजरात कार्यकाल, बोले- फैसलों ने बदली प्रदेश की दशा और दिशा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर बिताए 13 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए उनके फैसलों और विकास कार्यों की…

By Amrit Ujala

कानपुर में 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, गले पर मिले निशान से उठे सवाल

Kanpur student death: महाराजपुर थाना क्षेत्र के विपौसी गांव में 14 वर्षीय छात्र की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। छात्र के शव पर गले और शरीर के कुछ हिस्सों…

By Amrit Ujala

PM मोदी के जन्मदिन पर यूपी में सेवा दिवस, वडनगर से काशी तक निकलेगी यात्रा

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को उत्तर प्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस…

By Amrit Ujala

UP Politics: लखनऊ में बीजेपी की हाईलेवल मीटिंग, 2027 चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने पर जोर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार शाम लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश…

By Amrit Ujala

लखनऊ में बैंक कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन आज, हड़ताल के चलते सेवाओं पर पड़ेगा असर

लखनऊ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी। हड़ताल के चलते सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों की शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं…

By Amrit Ujala

bhuमानसिक स्वास्थ्य को लेकर छात्रों को किया जागरूक, राजकीय महाविद्यालय में हुई कार्यशाला

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर के लतीफ नगर स्थित राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुषमा…

By Amrit Ujala

10 लाख की लागत से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क और पक्की नाली, पार्षद ने किया शिलान्यास

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड-18 के हनुमंत नगर (बदाली खेड़ा) में गुरुवार को इंटरलॉकिंग सड़क और पक्की नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट के…

By Amrit Ujala

लखनऊ में अंडे की दुकान को लेकर विवाद, पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप; दरोगा सस्पेंड

सरोजनीनगर, लखनऊ: बंथरा थाना क्षेत्र में अंडे की दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद ने बुधवार रात तूल पकड़ लिया। भाजपा बूथ अध्यक्ष ने एक दरोगा समेत कई पुलिसकर्मियों पर…

By Amrit Ujala

अखिलेश यादव से आकाश आनंद पर पूछा सवाल तो मिला ऐसा जवाब, सुनकर हंस पड़ेंगे

Akhilesh Yadav On Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से जब इस मुद्दे पर सवाल…