वांछितों और वारंटियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसपी

Amrit Ujala
Amrit Ujala

हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, गोतस्करी पर अंकुश और पटाखा गोदामों की जांच के निर्देश

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि वांछित आरोपितों और न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के मामलों में गिरफ्तारी को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी पूरी सक्रियता से कार्य करें। वह बुधवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सतीश चंद्र शुक्ला समेत सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, निरीक्षक और शाखा प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान जिले में अपराध की स्थिति, लंबित मामलों और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी ने विभिन्न मुकदमों में वांछित आरोपितों और गैर-जमानती वारंट के मामलों में गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने को कहा। पेशेवर अपराधियों, भू-माफियाओं और संगठित अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा। दोबारा अपराध में संलिप्त पाए जाने पर जमानत निरस्तीकरण सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

गोतस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी पर रखें नजर

एसपी ने नेशनल हाईवे और संवेदनशील मार्गों पर गोवंश, शराब तथा मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा। इसके लिए आवश्यक स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करने और सूचना तंत्र को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। सार्वजनिक स्थलों, चौराहों, ढाबों और संवेदनशील इलाकों में शाम के समय नियमित चेकिंग करने पर भी जोर दिया गया।

बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए पुलिसकर्मियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने, स्थानीय लोगों से संवाद बनाए रखने और बीट पुस्तिकाओं को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी जुटाकर समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पटाखा दुकानों और गोदामों का होगा औचक निरीक्षण

आगामी त्योहारों को देखते हुए एसपी ने पटाखों की दुकानों और गोदामों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाइसेंस की शर्तों के अनुसार ही पटाखों का भंडारण कराया जाए। निर्धारित क्षमता से अधिक या अवैध भंडारण मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।

बैठक में आईजीआरएस समेत विभिन्न पोर्टलों से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को भी कहा गया। इसके साथ ही गुमशुदा महिलाओं, बच्चों और अन्य व्यक्तियों की तलाश में तेजी लाने तथा तकनीकी सहायता और सर्विलांस का उपयोग कर उनकी सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में एसपी आकाश पटेल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और जनहित को प्राथमिकता देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

FeedList
Advertisement

Related News

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…