30 नवंबर तक करें आवेदन
टॉप क्लास एजुकेशन योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
चंदौली। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) और घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जनजाति (डीएनटी) के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति पाने का अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए टॉप क्लास एजुकेशन इन कॉलेज छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट http://yet.nta.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि आवेदन करने से पहले पात्रता संबंधी शर्तों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर लें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से आवेदन करें, ताकि किसी तकनीकी समस्या या अन्य कारण से आवेदन करने में परेशानी न हो। योजना का उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता उपलब्ध कराना है।





















