विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना गांव की घटना, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की
बहराइच: जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि कलयुगी बेटे छैलू पुत्र भगवानदीन ने अपनी ही सगी मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है







