भारी पुलिस बल तैनात; आदेश की कॉपी को लेकर विहित प्राधिकारी कार्यालय पर विवाद
लखनऊ के अलीगंज स्थित अग्निकांड प्रभावित भवन को गिराने की कार्रवाई शनिवार देर रात शुरू हुई, जो रातभर जारी रही। प्रशासन की निगरानी में जर्जर इमारत को ध्वस्त करने का अभियान चलाया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
उधर, अग्निकांड से जुड़े भूखंड स्वामी के मामले में भी विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि भूखंड स्वामी के अधिवक्ताओं को आदेश की प्रमाणित प्रति उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसी के चलते विहित प्राधिकारी का कार्यालय शनिवार से बंद बताया जा रहा है।
शुक्रवार को आदेश की प्रति न मिलने से नाराज दर्जनों अधिवक्ताओं ने कार्यालय में हंगामा किया था। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि आदेश की प्रति देने में अनावश्यक देरी की जा रही है, जिससे कानूनी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
फिलहाल एक ओर प्रशासन अग्निकांड के बाद जर्जर भवन को ध्वस्त कराने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर आदेश की प्रति को लेकर उठे विवाद ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।







