जलेसर में आखिरी शनिदेव जात पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Amrit Ujala
Amrit Ujala

लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

एटा/जलेसर। आषाढ़ माह के आखिरी शनिवार को जलेसर में आयोजित शनिदेव जात में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने बड़ेमियां दरगाह, छोटे मियां दरगाह और प्राचीन शनिदेव मंदिर में मत्था टेककर पूजा-अर्चना की तथा सरसों का तेल अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते नगर के मुख्य मार्ग, बाजार और गलियां दिनभर खचाखच भरी रहीं।

शनिवार तड़के से ही एटा सहित आसपास के जनपदों और अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। नगर के निधौली चौराहा, इसौली चौराहा, आगरा चौराहा समेत प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाली कमान

एसडीएम पीयूष रावत, सीओ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित दिनभर दरगाहों, शनिदेव मंदिर और मेला क्षेत्र का लगातार निरीक्षण करते रहे। तहसीलदार संदीप सिंह, नायब तहसीलदार वाजिद हुसैन और मनीष चौधरी भी व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे रहे।

‘ॐ शनैश्चराय नमः’ के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

बड़ेमियां दरगाह पर श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर मन्नतें मांगीं, वहीं शनिदेव मंदिर में भगवान शनिदेव का सरसों के तेल, लड्डू और बूंदी से विशेष पूजन किया गया। पूरे दिन ‘ॐ शनैश्चराय नमः’, ‘जय शनिदेव’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।

300 से अधिक पुलिसकर्मियों की रही तैनाती

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिले के विभिन्न थानों से करीब 300 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा पीएसी, फायर ब्रिगेड, महिला पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें भी संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहीं। पुलिस ने पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी की।

पालिका ने किए विशेष इंतजाम

नगर पालिका परिषद ने पहले से अतिक्रमण हटवाकर सफाई, प्रकाश और पेयजल की विशेष व्यवस्था की। मेला मार्ग पर पांच बड़ी और आठ छोटी पेयजल टंकियां लगाई गईं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट भी उपलब्ध कराए गए। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी जगह-जगह निःशुल्क पेयजल शिविर लगाए।

मोबाइल चोरी की छिटपुट घटनाएं

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच मोबाइल चोरी और छीना-झपटी की कुछ छिटपुट घटनाएं भी सामने आईं। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

FeedList
Advertisement

Related News

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…