दो माह पुराने विवाद में पुलिस ने एनसीआर को मुकदमे में किया तरमीम
सरोजनीनगर (लखनऊ)। बिजनौर थाना क्षेत्र के सदूलाखेड़ा गांव में नाली विवाद को लेकर मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज किया गया है।
पीड़ित गुड्डू ने आरोप लगाया कि 1 जून 2026 की रात गांव के दीपक, विशाल और कल्लू ने नाली विवाद को लेकर पहले उसके भाई से गाली-गलौज की और विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की। घटना में वह घायल हो गया। प्रारंभ में पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी, जिसे बाद में सीसीटीएनएस पर मुकदमे में परिवर्तित कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।







