लखनऊ के आउटर रिंग रोड स्थित किसान पथ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें एक युवक कथित तौर पर असलहे से फायरिंग करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला एक बर्थडे पार्टी के दौरान का है, जहां खुलेआम फायरिंग किए जाने का आरोप है।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर इस तरह हथियार लहराकर फायरिंग करना न सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है, बल्कि आम लोगों में डर का माहौल भी पैदा करता है। आरोप है कि फायरिंग के जरिए क्षेत्र में दबदबा और खौफ कायम करने की कोशिश की गई।
मामला सामने आने के बाद अब लोगों की नजर बीकेटी पुलिस की कार्रवाई पर है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कब होगी और उसके खिलाफ क्या कदम उठाया जाएगा। साथ ही लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर बर्थडे पार्टी में असलहा लेकर पहुंचने और फायरिंग करने की स्थिति कैसे बनी।
फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि पुलिस वीडियो का संज्ञान लेकर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान करती है या नहीं और मामले में कानून के मुताबिक क्या कार्रवाई की जाती है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पुलिस इस मामले को





















