सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद दोनों पक्षों के घायलों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर इलाज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गौरी स्थित स्कूटर इंडिया चौराहे के पास रहने वाले मोनू के मुताबिक, 18 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे वह काम से घर लौट रहा था। आरोप है कि घर से कुछ दूरी पहले गुलशन पटेल, गुलशन झा और तीन अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। मोनू का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ लात-घूंसों और ईंट-पत्थरों से मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे उसके पिता राजकुमार के साथ भी मारपीट की गई और उनके सिर पर ईंट से हमला करने का आरोप है।
मोनू ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के गुलशन पटेल ने मोनू, राजकुमार, सूरज और मोनू के बड़े भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। गुलशन के अनुसार, वह अपने मित्र उमाकांत गिरी के साथ घर लौट रहा था, तभी संतू की दुकान के पास आरोपियों ने दोनों पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों के घायल होने और बाद में जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने मेडिकल कॉलेज में अपना इलाज कराया। सरोजनीनगर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है





















