श्रावस्ती: भिनगा कोतवाली पुलिस ने दुकान में घुसकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, तीन कारतूस, चाकू, स्कॉर्पियो, लोहे का पाइप-सरिया, ₹11,087 नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी बैरागी जोत-बासकुड़ी पुल के पास से की गई। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर भिनगा पुलिस टीम ने की। पुलिस का कहना है कि अपराध और रंगदारी जैसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट: मनीष श्रीवास्तव





















