मिशन शक्ति-5 के तहत 6 जगहों पर बहू-बेटी सम्मेलन, 700 से अधिक महिलाओं-बालिकाओं ने लिया हिस्सा

Amrit Ujala
Amrit Ujala
मिशन शक्ति अभियान

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत श्रावस्ती पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के छह स्थानों पर ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ आयोजित किए। कार्यक्रमों में 700 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने सहभागिता की। यह अभियान पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों और शक्ति मोबाइल टीम ने सम्मेलन में महिलाओं एवं बालिकाओं को एक मंच पर जोड़कर उन्हें उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

महिलाओं को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
थाना कोतवाली भिनगा, मल्हीपुर, सिरसिया, महिला थाना और शक्ति मोबाइल टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, गृहिणियां, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं और किशोरियां शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित किया गया।

साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी
महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान 1090, 181, 112, 108, 1098, 102, 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा साइबर हेल्प डेस्क, CCTNS/UPCOP ऐप और मिशन शक्ति केंद्रों की सेवाओं के बारे में भी बताया गया। महिलाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।

किशोरियों को बाल विवाह और साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
किशोरियों को बाल विवाह, दहेज प्रथा, गुड टच-बैड टच और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। उन्हें शिक्षा, आत्मरक्षा और आत्मसम्मान को जीवन का आधार बनाने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति टीमों और महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के सरल और प्रभावी उपाय भी बताए। साथ ही किसी भी समस्या की स्थिति में बिना डर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। श्रावस्ती पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से जिले की महिलाओं और बालिकाओं तक सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश लगातार पहुंचाया जा रहा है।

रिपोर्ट: मनीष श्रीवास्तव

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…

By Amrit Ujala

योगी सरकार का बड़ा फैसला! 17 IAS अफसर इधर से उधर, कई बड़े विभागों में बदलाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई मंडलायुक्तों, विभागीय सचिवों और प्रबंध…

By Amrit Ujala

Lucknow News: नाबालिग ने युवक पर ताना तमंचा, स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस को सौंपा

सरोजनीनगर, लखनऊ: बंथरा थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव में किसी बात को लेकर एक युवक और नाबालिग के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान नाबालिग ने युवक पर कथित…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप में मारी जोरदार टक्कर, चालक गंभीर घायल, डंपर चालक फरार

सरोजनीनगर, लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर किसान पथ पर तेज रफ्तार डंपर ने एक पिकअप वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में जमीन की पैमाइश को लेकर विवाद, युवक ने दो लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

बिजनौर थाना क्षेत्र के चंद्रावल गांव निवासी अरुण कुमार रावत ने गांव के ही रिजवान और तौफीक उर्फ मोनू पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, ग्राम…

By Amrit Ujala

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

सरोजनीनगर, लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो…

By Amrit Ujala

लेखपाल पर एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन, लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

सरोजनीनगर, लखनऊ। अयोध्या जिले की सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू…

By Amrit Ujala

विशेष सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल के बैंक खाते से जालसाजों ने डेढ़ लाख रुपये किए पार

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के एक हेड कांस्टेबल के दो बैंक खातों से जालसाजों ने करीब डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए।…

By Amrit Ujala

पैतृक संपत्ति में निर्माण को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

सरोजनीनगर, लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पश्चिम गांव में पैतृक संपत्ति में निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गांव निवासी आदेश कुमार ने राजवती पत्नी…