लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

Amrit Ujala
Amrit Ujala
Lucknow News: रेलवे ट्रैक पर मिले दो शव, 16 वर्षीय कृष्णा की हुई पहचान; दूसरे युवक की तलाश

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में पोस्टमार्टम हाउस पहुंची एक महिला ने एक शव की पहचान अपने 16 वर्षीय बेटे कृष्णा शर्मा के रूप में की।

ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर को दी सूचना
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे आलमनगर से उतरठिया की ओर जा रही ट्रेन के चालक ने रेलवे ट्रैक पर दो लोगों के शव पड़े होने की जानकारी ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर से सूचना मिलने के बाद सरोजनीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को कानपुर रोड स्थित बीमा अस्पताल के पास रेलवे लाइन के किनारे कुछ दूरी पर दो शव पड़े मिले। इनमें एक करीब 16 वर्षीय किशोर और दूसरा करीब 25 वर्षीय युवक बताया गया।

मौके पर नहीं हो सकी शवों की पहचान
पुलिस ने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर दोनों शवों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी उनकी शिनाख्त नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना की जानकारी आसपास के इलाकों में फैलने के बाद कृष्णानगर थाना क्षेत्र के अलीनगर सुनहरा स्थित हरिओम नगर निवासी रीता को भी इसकी जानकारी मिली। वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं, जहां उन्होंने एक शव की पहचान अपने बेटे कृष्णा शर्मा के रूप में की।

टिफिन लेकर काम पर जाने की बात कहकर निकला था कृष्णा
पुलिस के अनुसार रीता कृष्णानगर थाना क्षेत्र के अलीनगर सुनहरा स्थित हरिओम नगर में किराए के मकान में रहती हैं। उनके साथ मृतक कृष्णा और उसका छोटा भाई देवराज भी रहता है। परिजनों के मुताबिक कृष्णा नादरगंज स्थित एक ई-रिक्शा फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन रिक्शा बांधने का काम करता था। रीता ने पुलिस को बताया कि कृष्णा सोमवार सुबह घर से टिफिन लेकर ड्यूटी जाने की बात कहकर निकला था।

साथी के साथ रेलवे ट्रैक पर बैठने की बात सामने आई
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कृष्णा अपने एक साथी के साथ रेलवे ट्रैक पर बैठा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों वहां गांजा पी रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

दूसरे युवक की पहचान में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कृष्णा की पहचान होने के बाद पुलिस अब करीब 25 वर्षीय दूसरे युवक की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…

By Amrit Ujala

योगी सरकार का बड़ा फैसला! 17 IAS अफसर इधर से उधर, कई बड़े विभागों में बदलाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई मंडलायुक्तों, विभागीय सचिवों और प्रबंध…

By Amrit Ujala

Lucknow News: नाबालिग ने युवक पर ताना तमंचा, स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस को सौंपा

सरोजनीनगर, लखनऊ: बंथरा थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव में किसी बात को लेकर एक युवक और नाबालिग के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान नाबालिग ने युवक पर कथित…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप में मारी जोरदार टक्कर, चालक गंभीर घायल, डंपर चालक फरार

सरोजनीनगर, लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर किसान पथ पर तेज रफ्तार डंपर ने एक पिकअप वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में जमीन की पैमाइश को लेकर विवाद, युवक ने दो लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

बिजनौर थाना क्षेत्र के चंद्रावल गांव निवासी अरुण कुमार रावत ने गांव के ही रिजवान और तौफीक उर्फ मोनू पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, ग्राम…

By Amrit Ujala

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

सरोजनीनगर, लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो…

By Amrit Ujala

लेखपाल पर एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन, लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

सरोजनीनगर, लखनऊ। अयोध्या जिले की सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू…

By Amrit Ujala

विशेष सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल के बैंक खाते से जालसाजों ने डेढ़ लाख रुपये किए पार

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के एक हेड कांस्टेबल के दो बैंक खातों से जालसाजों ने करीब डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए।…

By Amrit Ujala

पैतृक संपत्ति में निर्माण को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

सरोजनीनगर, लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पश्चिम गांव में पैतृक संपत्ति में निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गांव निवासी आदेश कुमार ने राजवती पत्नी…