लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर सवाल उठाए।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता चौराहे पर बैठ गए और लोगों के बीच ‘PDA चीनी’ भी बांटी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम बढ़ने से आम लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चीनी की कीमतों को लेकर सरकार से राहत देने की मांग की। हाथ में चीनी लेकर किए गए इस प्रदर्शन को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटी रही।
सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के चलते बापू भवन चौराहे और विधानसभा के आसपास कुछ देर राजनीतिक माहौल गर्म रहा। पार्टी ने बढ़ती कीमतों के मुद्दे को जनता से जुड़ा बताते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।




















