श्रावस्ती में बाल संरक्षण को लेकर समीक्षा बैठक, बाल विवाह और बाल श्रम रोकने के दिए निर्देश

Amrit Ujala
Amrit Ujala
श्रावस्ती में बाल संरक्षण को लेकर समीक्षा बैठक, बाल विवाह और बाल श्रम रोकने के निर्देश

जिले में बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में थाना एएचटीयू और विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र केश सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें बाल श्रम, बाल विवाह, बाल गुमशुदगी, बाल भिक्षावृत्ति और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बाल संरक्षण से जुड़े मामलों की हुई समीक्षा
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न विभागों, बाल कल्याण अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों और समस्याओं के संबंध में फीडबैक लिया। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत बच्चों से जुड़े मामलों में कार्रवाई और जांच की समीक्षा की गई। इस दौरान थानों पर तैनात बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों, विवेचकों और जिले में कार्यरत गैर सरकारी संगठनों के सामने आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बाल गुमशुदगी, बाल श्रम, बाल विवाह और बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए बेहतर समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।

गांवों में चौपाल लगाकर करेंगे जागरूक
अपर पुलिस अधीक्षक ने बाल कल्याण अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर लोगों को बाल श्रम के खिलाफ संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने के लिए जनजागरूकता जरूरी है। बाल विवाह की रोकथाम को लेकर अधिकारियों को गांवों में नियमित रूप से चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम प्रधानों और स्थानीय संभ्रांत लोगों से भी अपील की गई कि यदि कहीं बाल विवाह की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सूचना दें।

संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बैठक में बाल अपराध से जुड़े संवेदनशील मामलों में बिना देरी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाल संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त अभियान चलाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए भी प्रभावी प्रयास किए जाएं। बैठक में प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू लाल साहब सिंह, एसएसबी के निरीक्षक राहुल, एएचटीयू के उपनिरीक्षक रणविजय सिंह, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विश्राम पासवान समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और बाल संरक्षण इकाई से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: मनीष श्रीवास्तव

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने रिक्शे को मारी टक्कर, घायल अधेड़ की ट्रॉमा सेंटर में मौत

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए रिक्शा सवार अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे के पास…

By Amrit Ujala

पहले गिरी छत, फिर दीवारों समेत ढह गए दोनों कमरे; परिवार ने बाहर निकलकर बचाई जान

बंथरा क्षेत्र के कन्नीखेड़ा गांव में बुधवार शाम रिमझिम बारिश के दौरान एक किसान का दो कमरों वाला कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त किसान अपने परिवार…

By Amrit Ujala

अबू धाबी से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट में सीट पर सिगरेट जलाने लगा यात्री, लखनऊ पहुंचते ही CISF ने पकड़ा

Lucknow Airport News: अबू धाबी से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने विमान के अंदर ही सिगरेट जलाने की कोशिश…

By Amrit Ujala

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, आसिम वकार कांग्रेस में शामिल; ओवैसी पर साधा निशाना

Asim Waqar Joins Congress: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश की सियासत में दल-बदल का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में सैयद आसिम वकार…

By Amrit Ujala

अंग्रेजी के बढ़ते चलन के बीच हिंदी को लेकर बड़ा संदेश, कानपुर में राष्ट्रीय शर्करा संस्थान ने आयोजित की खास कार्यशाला

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में हिंदी भाषा के विकास और कार्यालयी कार्यों में इसके अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 31 अगस्त 2026 को अधिकारियों के लिए हिंदी कार्यशाला…

By Amrit Ujala

UP Outsourced Workers: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा, वेतन से नौकरी तक बदलेगी व्यवस्था

UP Outsourced Workers: उत्तर प्रदेश में अलग-अलग सरकारी विभागों में आउटसोर्स के जरिए काम कर रहे कर्मचारियों के लिए योगी सरकार बुधवार को एक बड़ी पहल शुरू करने जा रही…

By Amrit Ujala

बारिश के पानी में डूबा लखनऊ! सड़क से चौराहे तक जलभराव, जाम ने बढ़ाई मुश्किल

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही बारिश ने बुधवार को शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई…

By Amrit Ujala

यूपी: उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब 5 फीट गहरा गड्ढा, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क का एक हिस्सा धंसने के बाद करीब 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। घटना के बाद एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता…

By Amrit Ujala

UP Election 2027: अखिलेश का बड़ा ऐलान, मंगलवार से यूपी में चुनाव प्रचार शुरू करेगी सपा, बूथ स्तर पर संगठन एक्टिव

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने अब संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय…

By Amrit Ujala

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- चुनाव करीब आते ही एक लाख नौकरियों की याद आई

Akhilesh Yadav on Yogi Government: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के एक लाख नौकरियां देने के दावे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना…