बेल्जियम PM ने ट्रंप की टैरिफ नीति पर साधा निशाना! बोले- कभी फैसला लागू, कभी वापस, व्यापार में चाहिए स्थिरता

Amrit Ujala
Amrit Ujala
बेल्जियम PM का ट्रंप की टैरिफ नीति पर तंज, भारत में बोले- व्यापार में स्थिरता जरूरी

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार नीति और लगातार बदलते टैरिफ फैसलों पर परोक्ष रूप से सवाल उठाए हैं। मुंबई में आयोजित भारत-बेल्जियम हाई-लेवल डायलॉग में उन्होंने किसी देश या नेता का नाम लिए बिना कहा कि मौजूदा दौर में कई देश अपने बाजारों को बाहरी प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए व्यापारिक पाबंदियां बढ़ा रहे हैं। उन्होंने खुले बाजार और स्थिर वैश्विक व्यापार व्यवस्था को समय की जरूरत बताया। भारत दौरे पर आए डी वेवर ने कहा कि दुनिया में संरक्षणवाद का रुझान बढ़ रहा है। कई जगहों पर आयात पर शुल्क बढ़ाने, बाजारों को सीमित करने और व्यापारिक गतिविधियों पर नए प्रतिबंध लगाने की मांग हो रही है। उन्होंने ऐसे फैसलों को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कारोबार के लिए नीतियों में निरंतरता और भरोसा बेहद जरूरी है।

फैसलों में बार-बार बदलाव पर कसा तंज
बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में व्यापारिक फैसलों के अचानक बदलने पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर पहले कोई नीति घोषित की जाती है, फिर कुछ ही दिनों में उसे बदल दिया जाता है और बाद में दोबारा लागू कर दिया जाता है। उनके मुताबिक, इस तरह के कदम वैश्विक कारोबार के लिए असमंजस की स्थिति पैदा करते हैं। उनकी इस टिप्पणी के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। इस पर डी वेवर ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि तालियों से उन्हें अंदाजा हो गया है कि श्रोता समझ रहे हैं कि उनका इशारा किस ओर है। उन्होंने सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी को अमेरिका की हालिया टैरिफ और व्यापार नीतियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

बाजार को प्रभावित करने की कोशिश पर भी चिंता
डी वेवर ने यह भी स्पष्ट किया कि हर तरह की व्यापारिक पाबंदी को एक नजर से नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा कि कुछ देश अपने फैसले सोच-समझकर और लंबे समय की रणनीति के तहत लेते हैं, जबकि कुछ जगहों पर नीतियां अचानक और मनमाने तरीके से बदलती रहती हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया पहले से ही भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता का सामना कर रही है। ऐसे माहौल में अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नियम स्पष्ट, भरोसेमंद और पूर्वानुमान योग्य होने चाहिए। उन्होंने खुले बाजार और मजबूत आर्थिक रिश्तों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे
बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मुलाकात उनके लिए सम्मान की बात है और वह उन्हें दुनिया के प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक नेताओं में देखते हैं। डी वेवर ने मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया में कई तरह के संकट और असुरक्षा का माहौल है। ऐसे समय में नेतृत्व की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने पीएम मोदी को एक संतुलित और दूरदर्शी नेता बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

भारत-बेल्जियम संबंधों में सहयोग बढ़ाने पर जोर
भारत और बेल्जियम के बीच रिश्ते अब पारंपरिक व्यापार से आगे बढ़कर रक्षा, तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के लिए पीएम मोदी और बार्ट डी वेवर की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन (MoU) भी किया गया। गौरतलब है कि बार्ट डी वेवर फरवरी 2025 में बेल्जियम के प्रधानमंत्री बने थे। प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। उनके साथ बेल्जियम के रक्षा और विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रांकेन समेत वरिष्ठ अधिकारी और कारोबारी प्रतिनिधियों का दल भी भारत आया है। भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच चर्चा हुई। माना जा रहा है कि ऐसे समझौते दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

कानपुर में अनोखा प्रदर्शन: गंदे पानी में लेट गए पार्षद मेराज, बोले- शिकायतों के बाद भी नहीं जागे अफसर

कानपुर: शहर में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच बाबूपुरवा इलाके से विरोध का एक अलग तरीका सामने आया। भीकम सिंह पार्क…

By Amrit Ujala

नोएडा कांड के बाद कानपुर अलर्ट, बस ड्राइवर-कंडक्टर का खंगाला जाएगा आपराधिक रिकॉर्ड

नोएडा में स्लीपर बस के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। इसका असर अब कानपुर में भी…

By Amrit Ujala

लखनऊ: जेसीबी से भूखंड की बाउंड्रीवॉल तोड़ने का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक भूखंड की बाउंड्रीवॉल जेसीबी से तोड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में गोमतीनगर…

By Amrit Ujala

मक्का-मदीना की जियारत के नाम पर 6.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

सरोजनीनगर के कानपुर रोड स्थित 32वीं वाहिनी पीएसी निवासी निजामुद्दीन ने तीन लोगों पर उमराह और मक्का-मदीना की जियारत कराने के नाम पर 11 लोगों से कुल 6.75 लाख रुपये…

By Amrit Ujala

शराब के नशे में पिता पर ताबड़तोड़ हमला, छह माह बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ा

सरोजनीनगर पुलिस ने पिता की हत्या के प्रयास के मामले में करीब छह माह से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने…

By Amrit Ujala

मायावती का बड़ा फैसला: BSP अब सभी चुनाव अकेले लड़ेगी, आकाश आनंद को फिलहाल नहीं मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी की ऑल इंडिया बैठक में मायावती ने साफ कर दिया…

By Amrit Ujala

PM मोदी ने वाराणसी के मेयर और DM से फोन पर ली बाढ़ की जानकारी, बोले- ‘जनता को कम से कम हो परेशानी’

वाराणसी में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी के मेयर और जिलाधिकारी (DM) से फोन पर बातचीत कर…

By Amrit Ujala

वाराणसी में गंगा उफान पर, खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी; प्रशासन हाई अलर्ट

Varanasi Flood News:  वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। गुरुवार सुबह राजघाट पर नदी का पानी 70.54 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर 70.262…

By Amrit Ujala

लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने रिक्शे को मारी टक्कर, घायल अधेड़ की ट्रॉमा सेंटर में मौत

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए रिक्शा सवार अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे के पास…

By Amrit Ujala

पहले गिरी छत, फिर दीवारों समेत ढह गए दोनों कमरे; परिवार ने बाहर निकलकर बचाई जान

बंथरा क्षेत्र के कन्नीखेड़ा गांव में बुधवार शाम रिमझिम बारिश के दौरान एक किसान का दो कमरों वाला कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त किसान अपने परिवार…