अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण से प्रभावित नाका क्षेत्र के भवन स्वामियों, दुकानदारों और किराएदारों को मुआवजा दिया गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को राहत देने के लिए कुल 2 करोड़ 26 लाख रुपये के मुआवजे की जानकारी दी गई है। इसमें मकान मालिकों के साथ दुकानदारों और किराएदारों को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा पांच व्यापारियों को नगर निगम या अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से निर्मित दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सकें।
मुआवजे के तहत मकान मालिकों में मुरारी सिंह यादव को 63,89,585.41 रुपये, घनश्याम यादव को 68,29,857.40 रुपये, रवींद्र कुमार और आशा देवी को 8,07,389.80-8,07,389.80 रुपये दिए गए हैं। वहीं, अमित सिंह को 9,93,285.53 रुपये, दीप चंद्र गुप्ता और शक्ति गुप्ता को 16,99,767.99 रुपये, प्रीति को 5,22,121.26 रुपये और श्याम सुंदर यादव को 19,87,334.90 रुपये का मुआवजा मिला है।
दुकानदारों को भी मुआवजे के दायरे में शामिल किया गया है। घनश्याम यादव और मुरारी यादव को 2,32,339.60 रुपये, रवींद्र कुमार को 1,04,403.85 रुपये, दीप चंद्र गुप्ता और शक्ति गुप्ता को 2,19,797.58 रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा अमर यादव और आनंद यादव को 2,01,699.94-2,01,699.94 रुपये तथा नीलांबर को 1,78,254.47 रुपये का मुआवजा मिला है। वहीं, किराएदारों में मोहित यादव को 1,81,194.07 रुपये, पूनम गुप्ता को 1,99,242.79 रुपये, राजेंद्र यादव को 2,32,339.60 रुपये और हरिराम यादव को 2,05,332.60 रुपये दिए गए हैं।
अन्य किराएदारों में रोहित यादव को 1,36,888.40 रुपये, अमरजीत को 1,04,403.85 रुपये और गिरिराज पाल को 1,42,713.44 रुपये का मुआवजा मिला है। वहीं, जिन पांच व्यापारियों को दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी, उनमें दीपचंद, शक्ति गुप्ता, आशा देवी, मुरारी यादव और रवींद्र शामिल हैं। मुआवजे और दुकानों की व्यवस्था से प्रभावित परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों के पुनर्वास और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की भी पहल की जा रही है।





















