गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। अपनी समस्याएं लेकर दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी शिकायतें और परेशानियां बताईं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में पहुंचे लोगों की एक-एक करके समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।




















