100 वर्ष पुरानी आबादी के स्थायी समाधान की मांग, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रक्षा मंत्री को सौंपा पत्र

Amrit Ujala
Amrit Ujala

अयोध्या आगमन के दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र सौंपकर सरयू नदी के तट से सटे निर्मलीकुंड, गुप्तारघाट, जमथराघाट और मीरनघाट क्षेत्र की करीब 100 वर्ष से अधिक पुरानी आबादी के स्थायी समाधान की मांग की। विधायक ने पत्र में लंबे समय से इन क्षेत्रों में रह रहे गरीब और पात्र परिवारों की भूमि के स्वामित्व और नियमितीकरण की कार्रवाई कराने का अनुरोध किया है।

विधायक के मुताबिक, इन क्षेत्रों में लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी निवास करते आ रहे हैं। यह इलाका अयोध्या के महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से जुड़ा है और 14 कोसी परिक्रमा मार्ग भी इन क्षेत्रों से होकर गुजरता है। पत्र में कहा गया है कि स्थानीय निवासियों के पूर्वजों के नाम जनगणना और विभिन्न अभिलेखों में दर्ज रहे हैं। छावनी परिषद की ओर से भी यहां जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रही हैं।

वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भूमि के स्वामित्व और नियमितीकरण का स्थायी समाधान नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को समय-समय पर अतिक्रमण संबंधी नोटिस और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पात्र एवं लंबे समय से निवास कर रहे गरीब परिवारों के खिलाफ चल रही बेदखली संबंधी कार्रवाई पर प्रकरण के निस्तारण तक नियमानुसार रोक या राहत देने का अनुरोध किया है।

पत्र में निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची से विलोपित पात्र निवासियों के नामों की जांच कर उन्हें दोबारा सूची में शामिल कराने की मांग भी की गई है। इसके अलावा पात्र परिवारों को मूलभूत सुविधाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। विधायक ने कहा कि इससे वर्षों से रह रहे परिवारों को स्थायी समाधान के साथ उनके नागरिक अधिकार भी मिल सकेंगे।

FeedList
Advertisement

Related News

लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा

बिहार के 466 गांव बाढ़ से प्रभावित; MP में 7 अक्टूबर से बारिश का अनुमान, राजस्थान में पारा 41°C नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज अलग-अलग…

By Amrit Ujala

बच्चे को चिकनपॉक्स हो जाए तो सावधान

दाने निकलते ही डॉक्टर से संपर्क करें, खुद से दवा देना पड़ सकता है भारी नई दिल्ली। चिकनपॉक्स यानी वरिसेला बच्चों में होने वाला बेहद संक्रामक वायरल संक्रमण है। यह…

By Amrit Ujala

यूपी: अब शहर की दूरी नहीं रोकेगी पढ़ाई

 गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार; सीएम योगी ने साझा की तस्वीर लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल…

By Amrit Ujala

यूपी: लोकबंधु अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत

पति ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप लखनऊ। राजधानी के लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने…

By Amrit Ujala

घबराइए नहीं, हर समस्या का समाधान कराएंगे

जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न…

By Amrit Ujala

यूपी: 74 रुपये का इंजेक्शन 4,980 रुपये की एमआरपी पर

दवाओं के दाम में भारी अंतर का खुलासा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली दवाओं और मेडिकल उपकरणों की कीमतों को लेकर चौंकाने वाला अंतर सामने…

By Amrit Ujala

लखनऊ में 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का हंगामा

शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव, सड़क पर लेटे; पुलिस से धक्कामुक्की लखनऊ। 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों को दूर करने और संशोधित चयन सूची जारी कर…

By Amrit Ujala

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा ऐलान, बोले- अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, अपना हक लेकर रहेगा

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी प्रदेश में अपनी पार्टी के लिए माहौल बनाने में जुटे…

By Amrit Ujala

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसे पर CM योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

लखनऊ। सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे में चार लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने…

By Amrit Ujala

किसान नेता और प्रॉपर्टी डीलर में विवाद के बाद सड़क पर मारपीट, दोनों पक्षों पर कार्रवाई

लखनऊ। सरोजनीनगर के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार शाम सीआरपीएफ चौराहे पर किसान नेता और प्रॉपर्टी डीलर के बीच विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। थाने…