शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी की PDA साइकिल यात्रा का स्वागत किया गया। 131 कटरा विधानसभा क्षेत्र के राजपुरी, हैवतपुर और करौंदी गांव के युवा सपा कार्यकर्ताओं कौशल यादव और सुधीर यादव के नेतृत्व में निकली यह यात्रा लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय की ओर बढ़ रही है। पूर्व विधायक राजेश यादव ने साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा तिलहर होते हुए बरेली मोड़ पहुंची, जहां समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने साइकिल यात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के साथ साइकिल चलाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद यात्रा को आगे के पड़ाव के लिए रवाना किया गया।
यात्रा के कार्यक्रम के मुताबिक, साइकिल यात्री रात में लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी तहसील के उचौलिया में विश्राम करेंगे। इसके बाद यात्रा सीतापुर और सिधौली होते हुए आगे बढ़ेगी। आयोजकों के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को यात्रा लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
इस साइकिल यात्रा में वीरेंद्र यादव, राहुल राठौर, सुनील यादव, रेखपाल, रोहित सिंह, रजनीश यादव, मजैश सिंह, सिवनेश यादव, राशोल यादव, संतराम, प्रशांत यादव, आकाश यादव, जितिन कुमार, आशीष यादव, शोभित यादव और अजीत मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।





















