भूमि कब्जे, राशन और पारिवारिक विवाद से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि कब्जे, राशन, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए प्रत्येक शिकायत का समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।





















