मोहर्रम को लेकर बृजमनगंज में पुलिस का विशाल फ्लैग मार्च

Amrit Ujala
Amrit Ujala

असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी
संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

महराजगंज। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर गुरुवार को थाना बृजमनगंज क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा फरेंदा क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पुलिस बल ने कस्बे के संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों, गलियों एवं मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। साथ ही मोहर्रम के दौरान प्रस्तावित ताजिया जुलूस के मार्गों का भी भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों ने मातहत पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रस्तावित जुलूस मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता एवं बहुस्तरीय इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं तथा असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से भ्रामक सूचना, अफवाह अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, संभ्रांत व्यक्तियों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर मोहर्रम पर्व को शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने आमजन से यह भी आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…