एटा/अलीगंज। भारतीय हलदर किसान यूनियन संगठन का चौथा स्थापना दिवस गुरुवार को अलीगंज स्थित किसान यूनियन कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशी साझा की और किसानों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय हलदर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर चर्चा की। पदाधिकारियों ने कहा कि किसान किसी भी परेशानी में अकेला महसूस न करे, इसके लिए संगठन लगातार उनके साथ खड़ा रहेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल गुप्ता ने कहा कि भारतीय हलदर किसान यूनियन की स्थापना 13 अगस्त 2022 को हुई थी। संगठन के चार वर्ष पूरे होने पर सभी पदाधिकारियों ने मिलकर स्थापना दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना संगठन की प्राथमिकता है और किसान की समस्या के समाधान के लिए संगठन आगे भी पूरी मजबूती के साथ आवाज उठाता रहेगा।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र सोलंकी, नगर महामंत्री नौशाद अली, अमन सक्सैना, अमित गुप्ता सभासद, दीपक गुप्ता, अरविंद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा किसानों के हितों के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।






















