अयोध्या में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ भक्तिभाव और उत्साह के साथ हुआ। नाका हनुमानगढ़ी स्थित श्री हनुमत नवयुवक संघ सिद्ध पीठ में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चार और माता रानी के जयकारों के बीच देवी प्रतिमा के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। पट खुलते ही पूरा पंडाल ‘जय माता दी’ और ‘मां शेरावाली’ के जयकारों से गूंज उठा। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे और माता रानी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
दुर्गा पूजा महोत्सव में प्रमुख संरक्षक परम पूज्य राजकुमार दास महाराज और संरक्षक महंत रामदास जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ‘डब्लू’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राम जी पाण्डेय, उपाध्यक्ष रोहिताश चंद्र (राजू) और प्रशांत श्रीवास्तव, महामंत्री अखिलेश पाठक ‘शानू’, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता तथा प्रबंधक आलोक कुमार शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए समिति के सदस्य और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहे।
पूजन का अनुष्ठान पुरोहित गजानंद शास्त्री के मार्गदर्शन में मुख्य यजमान सुशील शुक्ला की उपस्थिति में वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ। पूजा व्यवस्था की जिम्मेदारी संजय शर्मा, गोपीनाथ गुप्ता, पप्पू सवारिया और संतोष कुमार मोदनवाल ने संभाली। वहीं, प्रतिमा की स्थापना और देखरेख में मंटू पाठक, अमित गुप्ता और रिशु जायसवाल की भूमिका रही। कार्यक्रम की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए मीडिया प्रभारी संदीप श्रीवास्तव और सोशल मीडिया प्रभारी अंश गुप्ता भी सक्रिय रहे। समारोह में विधिक सलाहकार राजकुमार पांडे (एडवोकेट) समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
समारोह को सफल बनाने में वीरेंद्र यादव, सरवन जायसवाल और शुभम चौरसिया सहित अन्य सहयोगियों ने योगदान दिया। समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ‘डब्लू’ और पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का आभार जताया। साथ ही, नवरात्र के दौरान प्रतिदिन आयोजित होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। आयोजन के पहले दिन से ही परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।





















