बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में तालाब में डूबकर 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान बौंडी थाना क्षेत्र के मंझगवां गांव निवासी सचिन के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सचिन अपने चाचा के साथ शौच के लिए गया था। इसी दौरान वह तालाब में डूब गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
यह पूरा मामला बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के मंझगवां गांव का है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस दर्दनाक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के चाचा महेंद्र कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी दी। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: रोहित श्रीवास्तव





















