बहराइच: मोतीपुर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, नसीबुन निशा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नानपारा क्षेत्र के बनकटवा निवासी पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 305(a) और 331(4) BNS के तहत कार्रवाई की है। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट: रोहित श्रीवास्तव






















