कोर्ट के आदेश पर प्रॉपर्टी डीलर समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Amrit Ujala
Amrit Ujala

28.87 लाख की जमीन ठगी का मामला

गाजीपुर निवासी ने लगाया धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप; जहांगीराबाद पुलिस ने शुरू की जांच

बाराबंकी। जमीन दिलाने के नाम पर 28 लाख 87 हजार रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) के आदेश पर जहांगीराबाद थाना पुलिस ने सतरिख क्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी शंभू राजभर ने अदालत में दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि वह सतरिख स्थित मंदाकिनी रियलिटी ओपीसी प्रा. लि. में एडवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात सराय अकबराबाद निवासी अवधेश यादव से हुई, जिसने उन्हें जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया। जमीन पसंद आने के बाद दोनों के बीच सौदा तय हो गया।

आरोप है कि 14 दिसंबर 2020 को शंभू राजभर ने अवधेश यादव के बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से 5 लाख रुपये भेजे। इसके बाद अलग-अलग समय पर कुल 28.87 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए गए।

रजिस्ट्री की मांग पर मारपीट और धमकी का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात की तो आरोपी उन्हें फैजुल्लागंज (थाना जहांगीराबाद) बुलाकर अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिला। वहां जमीन की रजिस्ट्री की मांग करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की, लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की तथा न तो जमीन देने और न ही रुपये वापस करने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।

एसपी से शिकायत के बाद कोर्ट की शरण

शंभू राजभर के अनुसार उन्होंने 26 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर जहांगीराबाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…