चौकी क्षेत्र में बवाल: शराब की दुकान के विवाद के बाद होमगार्ड पर हमला

Amrit Ujala
Amrit Ujala

 चार नामजद समेत पांच पर मुकदमा

संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा बाबू स्थित शराब की दुकान पर रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सूचना पर पहुंचे होमगार्ड को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस टीम के साथ अभद्रता, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे शराब की दुकान पर कुछ लोगों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर शनिचरा बाबू चौकी से होमगार्ड रामअजोर को मौके पर भेजा गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने एकजुट होकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल होमगार्ड का उपचार कराया गया है।

हेड कांस्टेबल अनिल कुमार की तहरीर के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी प्रमेश कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल नागेंद्र यादव और कांस्टेबल कृष्णा भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया, मारपीट की, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की तथा जान से मारने की धमकी भी दी।

महुली पुलिस ने अशोक चौहान पुत्र कपिलदेव चौहान, नुकुल चौहान पुत्र कपिलदेव चौहान निवासी सिकटहा, राजन कुमार पुत्र विंध्याचल चौहान निवासी मरवटिया, राजा पुत्र अज्ञात तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…