VHP महामंत्री और संघ प्रचारक के नामों पर चर्चा संभव
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दो नए सदस्यों को शामिल किए जाने की संभावना के बीच संगठन स्तर पर मंथन तेज हो गया है। सूत्रों के अनुसार, बजरंग लाल बांगड़ा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक वरिष्ठ प्रचारक के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिन संघ प्रचारक का नाम चर्चा में है, वे पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं।
जानकारी के मुताबिक, ट्रस्ट की 6 जुलाई को प्रस्तावित बैठक में कई संभावित नामों पर चर्चा होगी। यदि सभी ट्रस्ट सदस्यों के बीच आम सहमति बनती है, तो दो नए सदस्यों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में शामिल करने का निर्णय लिया जा सकता है।
हालांकि, ट्रस्ट या संबंधित संगठनों की ओर से अभी तक किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में अंतिम निर्णय बैठक के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
#Hashtags:
#Ayodhya, #RamMandir, #RamJanmabhoomiTeerthKshetra, #VHP, #RSS, #BajrangLalBangda, #RamMandirTrust, #AyodhyaNews, #Sanatan, #BreakingNews








