सिवनी मालवा प्रकरण में राहत की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Amrit Ujala
Amrit Ujala

राष्ट्रीय बजरंग दल ने अनुच्छेद-161 के तहत मानवीय आधार पर पुनर्विचार की उठाई मांग

महराजगंज। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सिवनी मालवा प्रकरण में दोषसिद्ध 14 गौसेवकों के मामले में मानवीय एवं संवैधानिक आधार पर पुनर्विचार करने तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद-161 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग की। संगठन के सदस्यों ने एक स्वर में मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर ने कहा कि सिवनी मालवा प्रकरण में 14 गौसेवकों को आजीवन कारावास की सजा दिए जाने का मामला देशभर के गौभक्तों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा अनेक नागरिकों के बीच गंभीर चिंता और चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा को सेवा, करुणा और लोककल्याण का प्रतीक माना गया है। इस प्रकरण में दोषसिद्ध व्यक्तियों के परिवारों पर सामाजिक, आर्थिक और मानसिक स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था के प्रति पूर्ण सम्मान रखते हुए संगठन का विनम्र निवेदन है कि इस प्रकरण पर मानवीय और संवैधानिक दृष्टिकोण से पुनर्विचार किया जाए। भारतीय संविधान में दया, क्षमा, दंड-लघुकरण, दंड-परिवर्तन तथा समयपूर्व रिहाई जैसे विषयों के संबंध में विशेष संवैधानिक प्रावधान किए गए हैं। संविधान का अनुच्छेद-161 राज्यपाल को राज्य की कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र से संबंधित अपराधों में दोषसिद्ध व्यक्तियों के संबंध में राज्य मंत्रिपरिषद की सलाह पर उपयुक्त राहत प्रदान करने की शक्ति देता है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि सिवनी मालवा प्रकरण की समस्त परिस्थितियों का निष्पक्ष, न्यायोचित एवं मानवीय आधार पर पुनः परीक्षण कराया जाए। दोषसिद्ध व्यक्तियों के आचरण, सामाजिक पृष्ठभूमि, पारिवारिक परिस्थितियों तथा कारावास के दौरान उनके व्यवहार सहित सभी प्रासंगिक तथ्यों का समग्र मूल्यांकन किया जाए। यदि विधिसम्मत एवं उपयुक्त पाया जाए तो संविधान के अनुच्छेद-161 के अंतर्गत उपलब्ध शक्तियों के प्रयोग के लिए राज्य सरकार द्वारा राज्यपाल के समक्ष आवश्यक अनुशंसा किए जाने पर विचार किया जाए।

इस दौरान सोनू आचार्य, सचिन पाण्डेय, आदर्श सनातनी, सत्यदेव उर्फ सत्या, सूरज तिवारी, अविनाश प्रजापति, शुभम मिश्रा, कृष्णमोहन मलेशिया, विजय सैनी, अतुल मणि त्रिपाठी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष अरुण सनातनी, मिठौरा ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…