अमृत उजाला
Sign In
गुरूवार, अप्रैल 16, 2026
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Reading: गाजीपुर गौरव से सम्मानित हुए पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र
Share
Notification
Font ResizerAa
अमृत उजाला
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • Uncategorized
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > उत्तर प्रदेश > गाजीपुर गौरव से सम्मानित हुए पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र
उत्तर प्रदेश

गाजीपुर गौरव से सम्मानित हुए पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र

amritujala
Last updated: अप्रैल 5, 2026 6:02 अपराह्न
amritujala 2 सप्ताह पहले
Share
Oplus_16908288
SHARE


अभिषेक कुमार सिंह

गाजीपुर। सैदपुर तहसील के मलिकपुर गांव में जन्मे वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र को शनिवार को गाजीपुर की सामाजिक संस्था साहित्य चेतना समाज द्वारा “गाजीपुर गौरव” सम्मान से सम्मानित किया गया। अपने गृह जनपद में सम्मान पाकर वे काफी भावुक और आनंदित नजर आए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपने गृह जनपद में सम्मान मिलना अपने आप में बेहद खास और अचंभित करने वाला क्षण होता है। सामान्य तौर पर राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाले लोगों को अपने ही जिले में इस तरह का सम्मान कम ही मिल पाता है। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने गाजीपुर से कभी चुनाव नहीं लड़ा और न ही यहां के जनप्रतिनिधि रहे, लेकिन संगठन के स्तर पर उन्होंने यहां काम अवश्य किया है। उन्होंने कहा कि अपने गृह जनपद का सम्मान मिल जाना किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा सम्मान होता है।
गौरतलब है कि मलिकपुर में जन्मे कलराज मिश्र छात्र जीवन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे। वर्ष 1977 में वे जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और 1979 में उसके पहले निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। वे 1978 से 1984 तक राज्यसभा सदस्य रहे, इसके बाद 1986 से 2001 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य और 2001 से 2012 तक पुनः राज्यसभा सदस्य रहे। इसके साथ ही वे उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे तथा हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल पद की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए महिला आरक्षण विधेयक को पास कराने के उद्देश्य से संसद में तीन दिनों तक विशेष बहस की व्यवस्था की गई है। इससे महिलाओं को जल्द से जल्द उनका अधिकार मिल सकेगा।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस विषय पर वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, क्योंकि उन्हें संवैधानिक संस्थाओं पर पूरा विश्वास है और सभी राजनीतिक दलों को इन संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डकैतों को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव और कार्यों के आधार पर अपनी राय व्यक्त की है।
मेरठ में एटीएस द्वारा कथित तौर पर “गजवा-ए-हिंद” की साजिश के खुलासे के मामले में उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें भारत के बदलते स्वरूप को बिगाड़ने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे तत्व देश में उपद्रव फैलाने और भारतीय संस्कृति तथा सनातन पर अनर्गल टिप्पणी करने का काम करते हैं, लेकिन देश की जनता सब समझती है।
वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा कोलकाता पर हमले की धमकी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पहले भी कई बार ऐसी बातें कह चुका है, लेकिन भारत की ताकत से सब परिचित हैं

You Might Also Like

स्मार्ट सिटी की राह पर बलिया: 10 चौराहों का होगा हाईटेक कायाकल्प

नवनिर्माण के 9 वर्ष: बस्ती में स्वयं सहायता समूहों की क्रांति, महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

बलिया में 1.38 लाख नए वोटर जुड़े, 24 हजार नाम कटे; महिला मतदाता 9.62 लाख के पार

समाज का दर्पण है रंगमंच, जनचेतना बनकर समाज को नई दिशा देता है अभिनयः योगी आदित्यनाथ

गाजीपुर में फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, सरगना फरार

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article समाज का दर्पण है रंगमंच, जनचेतना बनकर समाज को नई दिशा देता है अभिनयः योगी आदित्यनाथ
Next Article बालेन सरकार की पहल -पर्यटक नेपाल आएं, इसके लिए होटल संघ ने शुरू की खास रियायतें

ताजा खबरें

बिहार के अगले सीएम होंगे सम्राट चौधरी, चुने गए भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता

2 दिन पहले

स्मार्ट सिटी की राह पर बलिया: 10 चौराहों का होगा हाईटेक कायाकल्प

3 दिन पहले

14 अप्रैल को सूर्य की मेष संक्रांति खरमास होंगे समाप्त, 15 अप्रैल से गूंजेगी शहनाई

3 दिन पहले

नवनिर्माण के 9 वर्ष: बस्ती में स्वयं सहायता समूहों की क्रांति, महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

3 दिन पहले

मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोंसले का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन

4 दिन पहले

विकल्प रहित संकल्प

5 दिन पहले

बलिया में 1.38 लाख नए वोटर जुड़े, 24 हजार नाम कटे; महिला मतदाता 9.62 लाख के पार

6 दिन पहले

अब यूपी बोर्ड स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य, महंगी गाइड और निजी प्रकाशकों की पुस्तकों पर होगी कार्रवाई

7 दिन पहले

महर्षि भृगु के नाम पर बलिया को मिला मेडिकल कॉलेज, 437 करोड़ की परियोजना से बदलेगी स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर

7 दिन पहले

बालेन सरकार की पहल -पर्यटक नेपाल आएं, इसके लिए होटल संघ ने शुरू की खास रियायतें

1 सप्ताह पहले

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane

Poppular Categories

  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • Uncategorized
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • लखनऊ
  • खेल
  • महाराष्ट्र
  • कोलकाता
  • अन्य खबरें
  • एजुकेशन/करियर
  • जम्मू कश्मीर
  • राजस्थान
  • भोपाल
  • बिज़नेस
  • अपराध
  • बिहार
  • मौसम

Download APP

Google-play Apple
  • Advertise with us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?