चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सराय छोटू गांव में पति-पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ खाने से इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र के छोटू सराय निवासी अजय यादव (26) करीब 20 दिन पहले रोज़गार के सिलसिले में मुंबई गया था। वह दो दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था। सोमवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया।
परिजनों को जब दोनों की हालत बिगड़ने की जानकारी हुई तो उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान सपना (23) की मौत हो गई।जबकि अजय यादव की हालत गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।घटना की सूचना पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वही घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है।हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।







